Breaking News:
Image not found
24 Oct, 2026 Kuldeep s Rautela by Kuldeep s Rautela

इस दीपावली पर उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन (यू0सी0डी0एफ0) ने त्योहारी सीजन को खास बनाते हुए 'आंचल मिष्ठान' ब्रांड के तहत शुद्ध देसी घी से बनी विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयों को बाजार में उतार दिया है। इस विशेष श्रृंखला में उपभोक्ताओं के लिए कई पारंपरिक और पसंदीदा मिठाइयाँ उपलब्ध कराई गई हैं।  

​विशेष आकर्षण: पहली बार लॉन्च हुई पारंपरिक 'बाल मिठाई'

​दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार, इस त्योहारी सीजन पर यू0सी0डी0एफ0 द्वारा प्रदेश की सुप्रसिद्ध एवं पारंपरिक 'बाल मिठाई' को पहली बार 'आंचल बाल मिठाई' के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। अन्य आंचल मिठाइयों की तरह इसे भी प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों से खरीदे गए दूध और शुद्ध खोवे-घी से पूरी स्वच्छता के साथ तैयार किया जा रहा है।  
​इससे उपभोक्ताओं को इस त्योहारी सीजन में स्थानीय, शुद्ध और अत्यधिक स्वादिष्ट मिठाई मिलने की पूरी गारंटी सुनिश्चित होगी।  

​मिठाइयों की मुख्य वैराइटीज और मात्रा

​त्योहारी मांग को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन ने भारी मात्रा में उत्पादन की योजना बनाई है,  
​बाल मिठाई: 05 टन  
​गुलाब जामुन: 06 टन  
​रसगुल्ला: 07 टन  
​ड्राई फ्रूट बेसन लड्डू: 04 टन  
​पंजीरी लड्डू: 4.0 टन  

​यहाँ ये खरीद सकते हैं मिठाईया 

​यह सभी मिठाइयाँ उत्तराखंड के समस्त जनपदों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राहक इन्हें आसानी से आंचल मिल्क बूथ, ​कैफे, प्रमुख रिटेल सुपरस्टोर्स और रिलायंस स्टोर्स से खरीद सकते हैं:  

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

​दुग्ध विकास विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य दीपावली पर्व पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और 'आंचल' ब्रांड का प्रसार करना है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को मिलावटमुक्त मिठाइयाँ मिलेंगी, बल्कि प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।