Breaking News:
Image not found
13 Jul, 2026 by Admin

VIMUN 2026 का भव्य समापन: हल्द्वानी में युवा कूटनीतिज्ञों ने दिखाई नेतृत्व की नई उड़ान


"VIMUN जैसे मंच युवाओं में नेतृत्व, लोकतांत्रिक सोच और कूटनीतिक कौशल विकसित करते हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के नीति-निर्माता हैं और ऐसे आयोजन उन्हें वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।" — सुमित हृदयेश, विधायक हल्द्वानी


"पाल कॉलेज का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। VIMUN विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास की हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।" निर्भय पाल, प्रबंध निदेशक, पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट

हल्द्वानी,::पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PCTM), हल्द्वानी एवं विज़नरी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय Visionary India Model United Nations (VIMUN) 2026 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। पूरे सम्मेलन में युवा प्रतिनिधियों ने वैश्विक मुद्दों पर गंभीर विमर्श, कूटनीतिक संवाद और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विभिन्न समितियों के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "आज के विद्यार्थी केवल डिग्री हासिल करने वाले छात्र नहीं, बल्कि देश और दुनिया के भविष्य के नीति-निर्माता हैं। VIMUN जैसे मंच युवाओं में संवाद, नेतृत्व, निर्णय क्षमता और वैश्विक सोच विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन उत्तराखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।"

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक निर्भय पाल ने कहा कि "हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ अकादमिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें वैश्विक चुनौतियों का सामना करने वाला जिम्मेदार, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व तैयार करना है। VIMUN इसी सोच का सशक्त उदाहरण है, जहां युवा सीखते हैं कि विचार-विमर्श और कूटनीति किसी भी समस्या का सबसे प्रभावी समाधान हो सकते हैं।"

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नारायण पाल, सचिव कामिनी पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल पाल एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शिवांगी पाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और वैश्विक दृष्टिकोण को सशक्त बनाने वाला मंच बताया।

विज़नरी इंडिया की ओर से Co-Founder एवं Director General हरमन सिंह, Deputy Secretary General अनिश्का, Associate Team Member ओजस्विन, Co-Founder ऋषभ खत्री तथा Financial Advisor स्वर्णिम ने प्रतिभागियों, फैकल्टी मेंटर्स एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि VIMUN 2026 युवाओं के लिए सीखने, नेतृत्व विकसित करने और वैश्विक सोच को समझने का एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।


समारोह में संयुक्त राष्ट्र की छह समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को

BestDelegate,

High Commendation,

Special Mention

Verbal Mention

मेंशन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन Prism Band की शानदार संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

दूसरे दिन की प्रमुख गतिविधियाँ


सम्मेलन के दूसरे दिन लोकसभा समिति में राष्ट्रीय सुरक्षा, मतदाता धोखाधड़ी और SIR रिपोर्ट जैसे विषयों पर गंभीर बहस हुई। वहीं IPL समिति में खिलाड़ियों की नीलामी ने प्रतिभागियों को रणनीति और टीम प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव दिया। UNHRC, UNSC और UNCSW समितियों में मानवाधिकार, वैश्विक शांति, सुरक्षा, लैंगिक समानता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर प्रभावशाली चर्चा हुई।

दो दिवसीय VIMUN 2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि वैश्विक सोच, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों से भी जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।