Breaking News:
Image not found
10 May, 2026 by Admin

पेट्रोल पंप पर नकली नोट चलाना पड़ा भारी, जाली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

पेट्रोल पंप पर नकली नोट चलाना पड़ा भारी, जाली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार।



रुड़की में नकली नोटों का खेल उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया। मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो बाजार में जाली नोट खपाने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके पास से कई नकली नोट बरामद हुए हैं, जिन पर एक ही सीरियल नंबर छपा मिला। पुलिस के मुताबिक चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंडलाना निवासी अल्ताफ उर्फ इल्ताफ नकली नोट चलाने का काम कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले मुंडलाना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर 100 रुपये का जाली नोट देकर पेट्रोल भरवाने की कोशिश की थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अकबरपुर-सिक्खर रोड स्थित नए स्विमिंग पूल के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा लेकिन टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100-100 रुपये के 8 नकली नोट और 50 रुपये का एक जाली नोट बरामद हुआ। हैरानी की बात यह रही कि सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था। पूछताछ में आरोपी ने नोटों के नकली होने की बात स्वीकार की, हालांकि उसने दावा किया कि उसे नहीं पता ये नोट कहां से आए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।




Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement