Breaking News:
Image not found
10 Jul, 2026 by Admin

पाल कॉलेज में VIMUN का आगाज़, युवा सीखेंगे वैश्विक कूटनीति और नेतृत्व के गुर....

पाल कॉलेज में VIMUN का आगाज़, युवा सीखेंगे वैश्विक कूटनीति और नेतृत्व के गुर.....

हल्द्वानी , 10 जुलाई। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PCTM) में शुक्रवार को विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (VIMUN) के शुभारंभ के अवसर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में आयोजकों ने आगामी 11 और 12 जुलाई को होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्यों और इसकी विशेषताओं से मीडिया को अवगत कराया।

प्रेस वार्ता में संस्थान के चेयरमैन नारायण पाल, प्रबंध निदेशक निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल पाल, हेड ऑपरेशन भानु बिष्ट तथा जनसंपर्क अधिकारी शुभांगी शांडिल्य मौजूद रहे। वहीं Visionary India की ओर से को-फाउंडर एवं डायरेक्टर जनरल हरमन सिंह, को-फाउंडर ऋषभ खत्री और फाइनेंशियल एडवाइज़र स्वर्णिम ने सम्मेलन की अवधारणा और युवाओं के सर्वांगीण विकास में मॉडल यूनाइटेड नेशंस की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आने वाले प्रतिभागी संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न समितियों की कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त करेंगे। प्रतिभागी वैश्विक और राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषयों पर चर्चा, तर्क-वितर्क, कूटनीतिक वार्ता तथा नीति-निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे, जिससे उनमें अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को समझने की व्यावहारिक क्षमता विकसित होगी।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही पर्याप्त नहीं हैं। विद्यार्थियों में नेतृत्व, प्रभावी संवाद, तार्किक सोच, शोध क्षमता, टीमवर्क और निर्णय लेने की योग्यता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। VIMUN इसी उद्देश्य को साकार करने वाला ऐसा मंच है, जो युवाओं को वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

मीडिया प्रतिनिधियों ने आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर आयोजन समिति और Visionary India की टीम ने विस्तार से दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन के सफल एवं यादगार आयोजन का विश्वास जताया गया।

पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट परिवार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य के नेतृत्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा