
पिथौरागढ
एंकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण के दौरान लक्ष्मण सिंह महर कैंपस में आयोजित ‘कैलाश उत्सव-2026’ का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्हों
ने ₹16520.56 लाख की लागत से 45 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जिले के विकास को नई गति देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कैलाश उत्सव’ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सीमांत क्षेत्र की पहचान का प्रतीक है। उन्होंने पिथौरागढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को भविष्य में सीमांत क्षेत्र के लिए बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बताया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार, नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक विषयों के विस्तार और नकल विरोधी कानून के प्रभावों का भी जिक्र किया। साथ ही महाविद्यालय में नए पाठ्यक्रम, भवन निर्माण और खेल सुविधाओं के विस्तार की घोषणाएं भी कीं।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।