हरिद्वार के कांगड़ी गांव में बोरवेल के गड्ढे में फंसे मजदूर का शव बाहर निकाल लिया गया है। करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतक मजदूर मनोहर का शव निकाला जा सका और जिला अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने भी मजदूर को मृतक घोषित कर दिया।
करीब 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत बचाव दलों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कांगड़ी गांव में एक निर्माणाधीन मकान में नल का बोरिंग करते हुए मजदूर मनोहर गड्ढे में दब गया था। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।