Breaking News:
Image not found
26 Apr, 2026 by Admin

नैनीताल पहुंचे हरीश रावत

नैनीताल पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत का भव्य स्वागत

नैनीताल


नैनीताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हरीश ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आग बाग और जाम भाजपा की देन है उनका साफ तौर सेआरोप है कि आज बाग और जाम से उत्तराखंड पूरी तरह त्रस्त है उनका साफ तौर पर कहना है की कुछ समय पूर्व बारिश होने के बावजूद अप्रैल माह में वन अग्नि विकराल रूप धारण कर रही है ऐसे में माई जून में हालात बाद से बत्तरह जाएंगे। वही जंगलों में लगे वाली आग के चलते जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और कैची धाम और करवा के कारण लगने वाले जाम से कुमाऊं जनता त्रस्त है। कांग्रेस के अंदर चल रही गुट बाजी के सवाल पर बोले की भाजपा के अदर भयंकर गुट बाजी है वह नारंगी के समान है जिस तरह नारंगी कि फंख अलग-अलग होती है और नारंगी का छिलका एक होता है इस प्रकार आरएसएस नारंगी के छिलकेक समान है

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “प्रपंच” करार देते हुए कहा कि यह वास्तविक महिला सशक्तिकरण का कदम नहीं बल्कि परिसीमन से जुड़ा राजनीतिक खेल है। उनका कहना था कि सरकार ने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर कई राज्यों की चिंताओं को नजरअंदाज किया है, जबकि देश की संघीय व्यवस्था में राज्यों की राय को महत्व दिया जाना चाहिए।उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि इस मुद्दे पर सभी राज्यों के साथ खुली और गंभीर चर्चा की जाए और उनके सुझावों को सम्मान दिया जाए। रावत ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में महिलाओं के हित में ईमानदार है, तो 543 लोकसभा सीटों में से सीधे एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दे!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement