
पिथौरागढ़
: पिथौरागढ़ से बड़ी खबर है, जहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स में जबरदस्त जोश देखने को मिला। 80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी में आयोजित कार्यक्रमों ने सेना के शौर्य और साहस को जीवंत कर दिया।
एनसीसी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश और ग्रुप कमांडर नैनीताल के आदेश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक, भाषण और निबंध के जरिए भारतीय सेना के पराक्रम को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सेना के युद्ध कौशल और अदम्य साहस का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे देश सेवा के लिए हर चुनौती के लिए तैयार रहें।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने कमांडिंग ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 6 मई की मध्यरात्रि को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सजीव मंचन किया गया।
नाटक में सेना की वीरता, घायलों की मदद और मानवता की मिसाल को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।