यूपी - उत्तराखंड की सरकार पर पहाड़ों में जंगली जानवर छोड़ने के आरोप, पर विधायक लखपत बुटोला का वायरल बयान
23 Aug, 2026
by Admin
पहाड़ों में बढ़ते जंगली जानवरों को लेकर बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकारों पर पहाड़ी क्षेत्रों में बंदर, भालू, सूअर और लोमड़ी जैसे जंगली जानवरों को छोड़े जाने का आरोप लगाया है।
विधायक बुटोला का कहना है कि इन जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या से पहाड़ों में खेती को भारी नुकसान हो रहा है और आम लोगों के सामने भी नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2012 में हरिद्वार में कुंभ के आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में बंदरों को पहाड़ी क्षेत्रों में छोड़ा गया था। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में अलग-अलग समय पर जंगली जानवरों को पहाड़ों में छोड़े जाने से स्थिति और गंभीर हुई है।
विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है