उत्तराखंड में 6 अधिकारियों के तबादले, कई अहम विभागों की जिम्मेदारी बदली
26 Aug, 2026
by Admin
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण और तैनाती आदेश के तहत 6 अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी
1. मयूर दीक्षित (IAS-2012)
मयूर दीक्षित को अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले आयुष शिक्षा, चिकित्सा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से जुड़े दायित्वों के साथ कार्य कर रहे थे।
2. डॉ. आनंद श्रीवास्तव (IAS-2013)
डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव-नागरिक उड्डयन, महानिदेशक-कृषि एवं उद्यान बनाया गया है। इससे पहले उनके पास कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी थी।
3. विनोद गिरी गोस्वामी (IAS-2017)
विनोद गिरी गोस्वामी के पास शहरी विकास, आवास विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग, देहरादून मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नदी घाटी विकास प्राधिकरण से जुड़ी जिम्मेदारियां थीं। अब उनके अपर सचिव-आवास विभाग के दायित्व में बदलाव किया गया है।
4. सुंदर लाल सेमवाल (PCS)
सुंदर लाल सेमवाल से अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है।
5. सुनील सिंह
सुनील सिंह को अपर सचिव-आवास विभाग बनाया गया है। वह पहले गृह विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे।
6. महिमा रौतेली
महिमा रौतेली को अपर सचिव-राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासनादेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश उप सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी किया गया है