दक्षिण भारत की 35 दिवसीय यात्रा से लेकर मुक्तिनाथ, पितृपक्ष पिंडदान और चारधाम यात्रा तक के पैकेज घोषित, बुकिंग शुरू..

हल्द्वानी। तीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में सक्रिय सुखियांचल टूर एण्ड ट्रैवल्स (साईं सुख तीर्थ यात्रा प्रा. लि.) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्राओं के पैकेज घोषित किए हैं। संस्था की ओर से दक्षिण भारत, नेपाल मुक्तिनाथ, पितृपक्ष पिंडदान-तर्पण और उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।
संस्था के अनुसार यात्राओं में श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, ठहरने और भोजन की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई है। यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का दावा किया गया है।
दक्षिण भारत यात्रा 1 जनवरी से

सुखियांचल टूर एण्ड ट्रैवल्स की ओर से 35 दिवसीय दक्षिण भारत स्पेशल यात्रा का आयोजन 1 जनवरी 2027 से किया जाएगा। इसके लिए सहयोग राशि 71 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
यात्रा में प्रयागराज त्रिवेणी संगम, काशी विश्वनाथ, बोधगया, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क, तिरुपति बालाजी, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, विवेकानंद रॉक, शिरडी, शनि शिंगणापुर, नासिक पंचवटी, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और पुष्कर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।
संस्था के अनुसार यात्रा में 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका तथा गंगासागर स्नान को भी शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान 2x2 एसी बस, डीलक्स होटल, दो समय भोजन और चाय की व्यवस्था प्रस्तावित है।

मुक्तिनाथ सहित 10 दिवसीय नेपाल यात्रा

7 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली 10 दिवसीय वीआईपी नेपाल यात्रा में अयोध्या, लुम्बिनी, पोखरा और मुक्तिनाथ धाम के साथ नेपाल के कई प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। पैकेज की सहयोग राशि 41,500 रुपये रखी गई है।
यात्रा में मुक्तिनाथ धाम, मस्टांग वैली, जोंगसोंग क्षेत्र और काठमांडू के पशुपतिनाथ, अनन्त भैरव, बूढ़ा नीलकंठ, डोलेश्वर महादेव, गुह्येश्वरी माता तथा चंद्रागिरी पर्वत सहित विभिन्न स्थलों के दर्शन कराए जाने की योजना है। यात्रा में एक चरण हवाई मार्ग से भी कराने की जानकारी दी गई है।

पितृपक्ष में गया-पुष्कर यात्रा
श्रद्धया दीयते यत्तु तत् श्राद्धं परिकीर्तितम्।
सरल अर्थ:
श्रद्धा और सम्मान के साथ पितरों के निमित्त किया गया कर्म ही श्राद्ध कहलाता है। पितृपक्ष अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है।
पितृपक्ष के अवसर पर 26 सितंबर 2026 से 9 दिवसीय पिंडदान एवं तर्पण यात्रा प्रस्तावित है। इसकी सहयोग राशि 21,500 रुपये है।
यात्रा में प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, सारनाथ, बोधगया, गया जी, मथुरा, वृंदावन, पुष्कर और मेहंदीपुर बालाजी को शामिल किया गया है। पुष्कर में ब्रह्मकुंड स्नान, ब्रह्मा जी के दर्शन एवं तर्पण की व्यवस्था भी पैकेज का हिस्सा बताई गई है।


22 अक्टूबर से चारधाम यात्रा
उत्तराखंड के चारधामों की 11 दिवसीय वीआईपी यात्रा 22 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित है। इसके लिए सहयोग राशि 31 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
यात्रा में हल्द्वानी से हरिद्वार, गंगा स्नान एवं आरती के बाद यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा उत्तरकाशी विश्वनाथ, धारी देवी और भारत के पहले गांव माणा को भी यात्रा में शामिल किया गया है।
यात्रा के दौरान लक्जरी बस, होटल में ठहराव, गर्म पानी, दो समय भोजन, चाय और धार्मिक भजन-कीर्तन की व्यवस्था किए जाने की जानकारी संस्था ने दी है।
श्रद्धालुओं की सुविधा पर केंद्रित यात्रा


सुखियांचल टूर एण्ड ट्रैवल्स के प्रबंध निदेशक हरीश कुमार राजोरिया ने कहा कि संस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित तीर्थ यात्रा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यात्राओं में वरिष्ठ नागरिकों, अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं और परिवारों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है।उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने, परिवहन और धार्मिक वातावरण से जुड़ी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने का प्रयास किया जाता है।"हमारा मुख्य ध्येय केवल यात्रा कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु को उसकी आस्था और भक्ति के साथ एक पारिवारिक, सुरक्षित और आरामदायक वातावरण प्रदान करना है। सुखियांछल टूर एण्ड ट्रैवल्स में हम बुजुर्गों, अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं और परिवारों की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हैं। इस वर्ष हमने दक्षिण भारत की 35 दिवसीय सबसे बड़ी यात्रा से लेकर नेपाल मुक्तिनाथ, पितृपक्ष पिंडदान तर्पण यात्रा और उत्तराखंड वी.आई.पी. चारधाम यात्रा का अत्यंत किफायती सहयोग राशि में आयोजन किया है। हमारा संकल्प है कि हर श्रद्धालु बिना किसी तनाव के भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सके।"
— हरीश कुमार राजोरिया, प्रबंध निदेशक (MD), सुखियांचल टूर एण्ड ट्रैवल्स


यहां कराएं बुकिंग
संस्था की ओर से यात्राओं के लिए दुर्गा सिटी सेंटर, नैनीताल रोड, हल्द्वानी स्थित मुख्य बुकिंग सेंटर से संपर्क करने की जानकारी दी गई है।
संपर्क: 7456881501, 9997263706, 7983076601
