Breaking News:
Image not found
30 Aug, 2026 by Admin

नैनीताल, 30 अगस्त 2026। मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार 31 अगस्त 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार प्रधानाचार्य, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश रहेगा। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र के वे आवासीय विद्यालय, जहां शिक्षण और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में हैं, इस आदेश से बाहर रहेंगे।
भारी बारिश, तेज जल प्रवाह और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है।