Breaking News:
Image not found
04 Sep, 2026 by Admin

‘अंश हनुमान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, हल्द्वानी में चारों शो हाउसफुल

सिनेमाघरों में छाया ‘अंश हनुमान’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग के लिए उमड़ी भीड़

बच्चों से बुजुर्गों तक ‘अंश हनुमान’ का जादू, वाकवे सिनेपोलिस हल्द्वानी में हाउसफुल शो

हल्द्वानी। विश्वविख्यात संत और बाबा नीम करोली महाराज के जीवन एवं आध्यात्मिक विचारों पर आधारित फिल्म ‘अंश हनुमान’ इन दिनों दर्शकों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रही है। देश के विभिन्न सिनेमाघरों के साथ ही हल्द्वानी में भी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

हल्द्वानी के वॉकवे स्थित सिनेपोलिस में फिल्म के सभी चारों शो हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म देखने के लिए दर्शक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, जबकि कई लोग परिवार के साथ सिनेमाघर पहुंचकर टिकट काउंटर से टिकट लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों में सबसे खास बात यह देखने को मिल रही है कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग रुचि दिखा रहे हैं। आध्यात्मिक विषय और नीम करोली महाराज के जीवन से जुड़ी कहानी दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच रही है।

वॉकवे सिनेपोलिस के असिस्टेंट मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए लगातार एडवांस बुकिंग हो रही है और सिनेपोलिस में चल रहे चारों शो हाउसफुल जा रहे हैं। आध्यात्मिक विषय पर बनी और विश्वविख्यात नीम करोली महाराज के जीवन से जुड़ी फिल्म होने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दर्शकों में इसे देखने को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है।
फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो के लिए दर्शक पहले से अपनी सीटें बुक कर रहे हैं। परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शकों के बीच भी ‘अंश हनुमान’ चर्चा का विषय बनी हुई है।

“महज 10 लाख की ओपनिंग से शुरू हुई ‘हनुमान अंश’ अब बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और हल्द्वानी जैसे शहरों में हाउसफुल शो इसकी लोकप्रियता की तस्वीर बयां कर रहे हैं।”

फिल्म ने 28वें दिन करीब ₹11 करोड़ की इंडिया नेट कमाई की है।



कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग ₹72.88 करोड़ और ग्रॉस करीब ₹85.97 करोड़ बताया जा रहा है।



Sacnilk के ताजा आंकड़ों में 29वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन ₹88.9 करोड़ बताया गया है।



फिल्म की शुरुआत महज ₹10 लाख की ओपनिंग से हुई थी, लेकिन मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते चौथे सप्ताह में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया।



करीब ₹2 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का प्रदर्शन इसलिए खास माना जा रहा है।