Breaking News:
Image not found
08 May, 2026 by Admin

क्वींस सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आगाज़*

*क्वींस सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आगाज़*

प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालय क्वींस सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के स्थापना दिवस का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री आर. पी. सिंह, प्रबंधिका श्रीमती लिल्ली सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री विक्रम सिंह कार्की, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती स्नेहा कार्की, प्रधानाचार्य डॉ. बी. बी. पांडे एवं श्रीमती कविता बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा संस्थापक श्री होलकर सर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।


सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के चारों सदनों के मध्य नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका मुख्य विषय *“रेट्रो सॉन्ग”* था। विद्यार्थियों ने पुरानी संस्कृति एवं संगीत को जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। प्रतियोगिता में कलिंगा सदन ने प्रथम, मगध सदन ने द्वितीय तथा पाटलिपुत्र सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक श्री आर. पी. सिंह ने विद्यालय के संस्थापक श्री होलकर जी को स्मरण करते हुए विद्यालय के प्रारंभिक दिनों से लेकर वर्तमान तक की अनेक यादों को साझा किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों, गुरुजनों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका तनुजा पाठक तथा छात्राएँ भूमिका आर्या (कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग) एवं दिव्यांशी पोखरिया (कक्षा 11) विज्ञान वर्ग) द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement