Breaking News:
Image not found
24 Aug, 2026 by Admin

उत्तराखंड मित्र पुलिस का संदेश—“हम आपके साथ हैं, समस्या आपकी, समाधान हमारा”

पिथौरागढ़,

पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना भी है। इसी मानवीय और संवेदनशील सोच के साथ उत्तराखंड मित्र पुलिस ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों से सीधा संवाद किया।
प्रभारी थानाध्यक्ष थल उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक विनोद भट्ट और कांस्टेबल नवीन राणा ने थल क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों गोल, सैनर और कफलटा सहित आसपास के गांवों का भ्रमण किया।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान बुजुर्गों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को पुलिस के समक्ष रखा, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए पुलिस कर्मियों ने हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया।
पुलिस टीम ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क बनाए रखने, किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से सहायता लेने और बिना किसी संकोच के अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

“समस्या आपकी, समाधान हमारा”

ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उत्तराखंड मित्र पुलिस ने यह भरोसा भी दिलाया कि “हम आपके साथ हैं, आपकी समस्या के , समाधान व सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है ।” पुलिस की इस पहल से दूरस्थ गांवों में रहने वाले बुजुर्गों और ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।पुलिस की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मित्र पुलिस सिर्फ सुरक्षा और कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के हर व्यक्ति के साथ खड़ी है।