बड़ी खबर: नैनीताल में 300 से ज्यादा लोगों ने मुफ्त में देखी ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज की गूंज
06 Sep, 2026
by Admin
नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर नैनीताल में दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को कैपिटल सिनेमा हॉल में हिंदूवादी संगठनों की ओर से 300 से अधिक लोगों के लिए फिल्म का मुफ्त प्रदर्शन किया गया।सिनेमा हॉल में सबसे आगे 9 नंबर की सीट में श्री हनुमान और बाबा नीब करौरी की प्रतिमा को विराजमान किया गया।
इसे 'हनुमान भक्त', 'जय श्रीराम सेवा दल' और अल्मोड़ा अर्बन ग्रामीण बैंक के प्रबंधक रोमित साह जगाती ने स्पॉन्सर किया। देश दुनिया में सुपर हिट ब्लॉक बस्टर चल रही इस फ़िल्म को देखने के लिए बालिका विद्या मंदिर(एम.एल.एस.बी.वी.एम.)की 25 छात्राएं और सरस्वती विद्या मंदिर से 55 छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। शो शुरू होने से पहले आयोजकों की तरफ से हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।
लगभग 2:30 घंटे की इस फ़िल्म के दौरान दर्शकों को फ्रूटी, समोसे, पानी वितरित किये गए। फ़िल्म समाप्त होने के बाद पतीसे के प्रसाद के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई। फ़िल्म देखने के लिए विधायक सरिता आर्या, मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, भरत मेहरा भी पहुंचे।
विधायक भी पहुंचीं फिल्म देखने
फिल्म के मुफ्त प्रदर्शन के दौरान स्थानीय
विधायक भी सिनेमा हॉल पहुंचीं और उन्होंने दर्शकों के साथ फिल्म देखी। आयोजन के दौरान हॉल में बाबा नीब करौरी महाराज और हनुमान भक्ति को लेकर श्रद्धा का माहौल नजर आया।
नैनीताल में दिखा ‘हनुमान अंश’ का क्रेज
बाबा नीब करौरी महाराज का नैनीताल और कुमाऊं क्षेत्र से गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव माना जाता है। ऐसे में उनके जीवन से प्रेरित फिल्म को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष रुचि देखने को मिली। 300 से ज्यादा दर्शकों का मुफ्त फिल्म देखने पहुंचना फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी को दर्शाता है।
आयोजकों का उद्देश्य फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति से लोगों को परिचित कराना बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनमोहन सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, अमित पांडेय, सोनू बिष्ट, मंनोज कुमार, रोहित कुमार गौड़, विनोद कुमार, सूरज, सुनील, अमित साह, विवेक वर्मा, संजय, प्रदीप कुमार, तरुण लूथरा, भवान सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, सूरज राणा, गौरव आर्या, संजय सिंह बिष्ट, अमित मेहरा, विनायक साह, अम्मू पाण्डे, सोनू कुमार, पवन कन्याल, बॉबी बिष्ट, रौनक सक्सेना, कुणाल बेदी, चेतन बिष्ट आदि कि बड़ी भूमिका रही। संगठन की तरफ से मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि फ़िल्म के शो की सफलता को देखते हुए मंगलवार और रविवार को भी एक एक शो रखे गए हैं। मंगलवार के उस शाम 4 बजे के शो के टिकट फुल हो चुके हैं।